Total Users- 1,200,859

spot_img

Total Users- 1,200,859

Tuesday, April 14, 2026
spot_img

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल

रायपुर। डिजिटल माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ‘हर भारतीय का बैंकर‘ होने के नाते राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान की शुरुआत की है।

स्टेट बैंक द्वारा आज रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एसबीआई साइबर सुरक्षा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन के माध्यम से पूरे रायगढ़ जिले में साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी की जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए इस वैन में बड़े ऑडियो और विजुअल स्क्रीन हैं और साइबर धोखाधड़ी के उभरते तरीकों के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए नाचा दल व नुक्कड़ नाटक शो भी आयोजित किए जाएंगे।

दल लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा। जागरूकता वैन इन्हीं क्षेत्रों में अपना ध्यान केंद्रित करेगी। वैन टीम दर्शकों को गोपनीय बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए भी शिक्षित करेगी।

More Topics

बलूचिस्तान के नोश्की में नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध

भारी चौकियों के साथ प्रवेश और निकास मार्गों को...

पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कहा- हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित...

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक की घटना के बाद...

इसे भी पढ़े