Total Users- 1,160,400

spot_img

Total Users- 1,160,400

Wednesday, February 18, 2026
spot_img

रायपुर नगर निगम: कांग्रेस ने घोषित किए विपक्ष के नेता और प्रवक्ता

रायपुर: नगर निगम में महापौर मीनल चौबे के एमआईसी सदस्यों की घोषणा के बाद, अब कांग्रेस ने नगर निगम में अपने पार्षद दल के पदाधिकारियों के नाम तय कर लिए हैं

संदीप साहू बने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता नियुक्त किया है। संदीप साहू कांग्रेस के सबसे सीनियर पार्षदों में से एक हैं और पार्टी ने उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता

जयश्री नायक को कांग्रेस पार्षद दल का उप नेता नियुक्त किया गया है, जिससे वे नगर निगम में विपक्ष की अहम भूमिका निभाएंगी।

शेख मुशीर बने पार्षद दल के प्रवक्ता

इसके अलावा, शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया गया है। उन्हें कांग्रेस की ओर से नगर निगम में पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इन सभी नामों को स्वीकृति देकर सूची तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर के बाद जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा

नगर निगम में कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस इन नई नियुक्तियों के साथ नगर निगम में प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है। पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपकर नगर निगम में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति बनाई है

More Topics

ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास...

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया प्रवास के दौरान पंचायत...

इसे भी पढ़े