Total Users- 1,167,488

spot_img

Total Users- 1,167,488

Friday, March 6, 2026
spot_img

विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को राजधानी रायपुर एवं भाटापारा में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित हुए।

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सांसद निवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्री अग्रवाल ने अपने परिवार सहित प्रभु श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे गुड़ियारी, बूढ़ातालाब, बैरन बाजार, छोटा पारा, पंडरी, विधानसभा सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न मंदिरों में जाकर बजरंगबली के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि, हनुमान जी कलयुग के ऐसे देवता हैं जो शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्ट हर लेते हैं। उनका नाम स्मरण मात्र से ही भय दूर होता है और मन में अपार शक्ति का संचार होता है। इस पावन अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा सम्मेलन में सांसद बृजमोहन का जोरदार स्वागत

देर रात्रि, सांसद श्री अग्रवाल भाटापारा के ग्राम तरेंगा में आयोजित छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों – धर्म, नीति, पराक्रम और प्रेम – को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ठेठवार यादव समाज मेहनतकश, संस्कारवान और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पित रहा है। यह कृषक समाज न केवल कृषि में योगदान देता आया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तरेंगा ठेठवार सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख और भाटापारा में सामाजिक भवन के लिए 2 वर्षों में सांसद निधि से 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।

सम्मेलन में विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, विधायक श्री रामकुमार यादव, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, श्री रमेश यदु, श्री परमेश्वर यदु, श्री संतोष यदु सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने समाज की एकता, सेवा और संस्कारों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

More Topics

लहसुन-लौंग के उपाय से हफ्ते भर में पाएं मजबूत और लंबे नाखून

क्या आपको पता है कि महंगे ब्यूटी पार्लर ट्रीटमेंट...

नेपाल में 5 मार्च को 60 प्रतिशत मतदान हुआ, चुनाव में Gen Z की हुंकार

पिछले साल केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन...

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल...

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने हालिया बजट प्रस्तुति...

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

इसे भी पढ़े