Total Users- 1,159,503

spot_img

Total Users- 1,159,503

Monday, February 16, 2026
spot_img

रायपुर AIIMS के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूलतः आंध्र प्रदेश के महबूबनगर, हैदराबाद का रहने वाला था। आत्महत्या की यह घटना अमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में शनिवार रात घटी।

जानकारी के अनुसार, डॉ. ए रवि एम्स परिसर के पास स्थित फ्लैट में अकेले रहते थे। शनिवार देर रात उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। जब देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला, तो सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां डॉक्टर का शव फंदे पर लटका मिला।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब डॉक्टर के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

सीएसपी अमन झा ने दी जानकारी
आजाद चौक सब डिवीजन के सीएसपी अमन झा ने बताया कि 3 मई की रात डॉक्टर के आत्महत्या की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच जारी है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

एम्स प्रबंधन में शोक की लहर
इस घटना से एम्स रायपुर में शोक की लहर है। साथियों के अनुसार, डॉ. रवि एक मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी आत्महत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

More Topics

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

असम में राष्ट्रीय राजमार्ग बना आपातकालीन हवाई पट्टी, सीमा पर भारत की परिचालन क्षमता मजबूत

डिब्रूगढ़-मोरान खंड पर 4.2 किमी लंबी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी...

इसे भी पढ़े