Total Users-

1,226,718

spot_img

Total Users-

1,226,718
Tuesday, May 19, 2026
spot_img

रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में लाश मिलने से फैली सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सैर पर निकले लोगों ने मैदान में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास से कोई भी पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

More Topics

आमिर खान ने गलती कबूल की कहा – ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की तुलना ‘शोले’ फिल्म से की

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान...

लोग TVK सरकार 10 दिनों में ही असली चेहरा पहचानने लगे हैं-उदयनिधि

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार...

केरल में वीडी सतीशन की कैबिनेट में 20 में से 12 मंत्री वेगुगोपाल के सपोर्टर!

केरल में वीडी सतीशन की अगुवाई में संयुक्त लोकतांत्रिक...

इसे भी पढ़े