Total Users- 1,202,784

spot_img

Total Users- 1,202,784

Thursday, April 16, 2026
spot_img

रायपुर : राजस्व मंत्री श्री वर्मा को भारत स्कॉउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त ने सौंपा ज्ञापन

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास कार्यालय में आज भारत स्कॉउट एवं गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने भारत सरकार स्काउट एवं गाइड्स के छत्तीसगढ़ में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट गाइड्स झीपन में आबंटित भू-खण्ड के विकास के लिए मंत्री श्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
    डॉ. यादव ने मंत्री श्री वर्मा को अवगत कराया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम झीपन, तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा स्थित भूमि खसरा नं. 11, रकबा 13.40 हेक्टयर में से 5 हेक्टयर भूमि को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य प्रशिक्षण केन्द्र हेतु ग्राम पंचायत के सहयोग से शासन द्वारा हस्तांतरित किया गया है। इस राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में बाऊन्ड्रीवाल निर्माण करने का ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा विविध प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का संचालन जैसे आपदा प्रबंधन शिविर, एडवेंचर कैंप इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिसके लिए मैदान में समतलीकरण किया जाना अतिआवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक एडवेंचर बेस का निर्माण और राज्य प्रशिक्षण केन्द्र झीपन का सौंदर्यीकरण करने का ज्ञापन सौंपा।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े