Total Users- 1,156,544

spot_img

Total Users- 1,156,544

Saturday, February 7, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हजार हितग्राहियों ने किया वृक्षारोपण

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियो के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत क्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जिले के 20 हजार हितग्राहियों ने सोमवार क़ो अपने आवास में छायादार व फलदार पौधे लगाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2025 को एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2024 -25 में पूर्ण 20 हजार आवास में वृक्षारोपण किया गया।वर्ष 2024 -25 में जिले क़ो 48137 आवास का लक्ष्य मिला था जिसमे से 20 हजार आवास का निर्माण पूर्ण हो गया है। इन 20 हजार पूर्ण आवास के हितग्राहियो द्वारा अपने घरों में फलदार एवं छायादार पौधे जिला प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य रखा गया है।

गौरतलब है कि राज्य शासन क़ी मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बारिश के मौसम में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया है।

More Topics

India–Russia Relations डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मॉस्को का दोटूक जवाब

“हमारे भारतीय दोस्त कभी नहीं बदलेंगे” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को...

चुनाव हारकर अदालत नहीं जाएं उम्मीदवार: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जन सूरज पार्टी के...

‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में PM मोदी का संदेश: अंक नहीं, सर्वांगीण विकास है असली लक्ष्य

नई दिल्ली, शुक्रवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास...

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार: “जो उचित समझो वही करो”

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता...

रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ

रायपुर, नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह...

बस्तर : आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम 2026

बस्तर की माटी की खुशबू और समृद्ध जनजातीय संस्कृति...

इसे भी पढ़े