Total Users- 706,155

spot_img

Total Users- 706,155

Monday, April 28, 2025
spot_img

प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव,बढ़ने लगा तापमान

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके कुछ दिन बाद प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। इसके वजह से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में फिर से बदल छाए रहने के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब फिर मौसम बदलने की वजह से तापमान बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। मध्य और उत्तरी हिस्सों अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

spot_img

More Topics

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र से की अपील,आतंकवाद का विरोध करने वाले प्रभावित न हों।

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी तंत्र के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों...

घर-घर जाकर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड,66.48 लोगों को मिला लाभ

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन...

पाकिस्तान को उनकी भाषा में सबक सिखाने का समय आ गया है -सांसद अभिषेक बनर्जी

पहलगाम आतंकवादी हमले के कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस...

फिर आमने-सामने होंगी मां और बेटी,राही ने अनुपमा को दी वार्निंग

टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े