Total Users- 1,159,660

spot_img

Total Users- 1,159,660

Monday, February 16, 2026
spot_img

जल जीवन मिशन से बदला सेमबती का भविष्य

जल जीवन मिशन योजना से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत सिरियाखोह के ग्राम सिरियाखोह की बस्ती में एक नई रोशनी की किरण जगाई है। इस योजना के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित नल जल पहुंचाने का सपना अब साकार हो चुका है। इसका सबसे जीवंत उदाहरण है। सेमबती जो इस बदलाव की साक्षात प्रतीक बन चुकी हैं। सेमबती, जो पहले पानी के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलने को मजबूर थीं, अब उनके आंगन में नल से स्वच्छ जल प्राप्त हो रहा है। इससे न केवल उनका समय बचा, बल्कि परिवार की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।

पहले जहां पानी की कमी से उन्हें खेती-बाड़ी और घरेलू कामों में कठिनाई होती थी, वहीं स्वच्छ जल की उपलब्धता उसके व उसके परिवार के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, एक ओर जहां शुद्ध पेय जल उन्हें डायरिया, हैजा से बचाती है। वहीं उन्हें इन बीमारियों से होने वाली आर्थिक हानि से भी बचने में मदद करती हैं। अब वे अपने परिवार को अधिक समय भी दे पा रही है उनकी दिनचर्या सुचारू और संतुलित हो गई है।

सेमबती की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि योजनाएं जब ज़मीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो वे आम जीवन को असाधारण रूप से बदल सकती है। जल जीवन मिशन ने न केवल पानी पहुंचाया, बल्कि गांव की उम्मीदों की नई किरण है।

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

इसे भी पढ़े