Total Users- 1,202,858

spot_img

Total Users- 1,202,858

Thursday, April 16, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। वहीं एक सदस्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत है।

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर के व्यस्त क्षेत्र अनुपमा चौक के समीप रहने वाले गुप्ता परिवार के दो सदस्य मां गायत्री गुप्ता 50 वर्ष और उसके बड़े बेटे निलेश 32 वर्ष की गुरुवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार का तीसरा सदस्य नितेश गुप्ता 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। जिसे मेडिकल कालेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवार में तीन ही सदस्य थे। मां गायत्री अपने दो बेटों के साथ रहती थी। गायत्री विधवा थी और दोनों बेटे अविवाहित थे। घटना का कारण पता नहीं चला है। गुप्ता परिवार की धरमपुरा मार्ग में घर पर ही किराना की दुकान है। घटना गुरुवार तड़के की बताई गई है। बुधवार रात को तीनों मां बेटा पनारा पारा में एक रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गए थे और आधी रात को घर लौटे थे। हमलावरों की संख्या चार से अधिक बताई जा रही है। एसपी शलभ सिन्हा भी घटना स्थल पहुंचे हैं।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े