Total Users- 1,173,960

spot_img

Total Users- 1,173,960

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

किसानों को मिलेगी आदान सहायता,15,351 रुपये तक प्रति एकड़

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए ‘कृषि उन्नति योजना’ के तहत बड़ा ऐलान किया है। इस योजना का क्रियान्वयन खरीफ 2025 से शुरू होगा। इसका मकसद कृषि में निवेश को बढ़ावा देना, लागत घटाना और फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया है।

मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है, फलस्वरुप कृषक फसल उत्पादन के लिए आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते।

राज्य सरकार द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिये कृषक उन्नति योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही फसल विविधिकरण को प्रोत्साहन देने, दलहन तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा इनके उत्पादन में आत्म निर्भरता के लक्ष्य के साथ इस योजना के तहत चिन्हित अन्य फसलों पर भी आदान सहायता राशि दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

More Topics

क्रीमी और क्रंची रायता, दही और मखाने से बनाएं टेस्टी रेसिपी

मखाने को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए...

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

इसे भी पढ़े