Total Users- 1,173,910

spot_img

Total Users- 1,173,910

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

एंटी करप्शन टीम ने दो बाबू को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

यूपी के हापुड़ में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगवार की सुबह बीएसए कार्यालय के बाहर चाय की दुकान से दो बाबुओं को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबू ने ये रिश्वत स्कूल की मान्यता के नवीनीकरण के लिए मांगी थी। मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने बाबू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। थाना देहात में टीम बाबुओं को लेकर पहुंची और पूछताछ में जुट गई। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के शिवालिक ग्रीन निवासी सुकुमार पहाड़ी ने तीन दिन पहले उनसे शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पिलखुवा में भविष्य पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल है।

स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण होना है। इसके लिए उन्होंने बीएससी विभाग में संपर्क किया था। जहां उनकी मुलाकात बीसीए विभाग में तैनात कनिष्क सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदाकर्मी निखिल शर्मा से हुई थीं। जिसके बदले 70 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर उनको पकड़ने की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह निरीक्षक मयंक अरोड़ा, योगेंद्र धामा, कृष्ण अवतार सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह समेत बीस सदस्यों की टीम पहुंची। इसके बाद दोनों को चाय की दुकान से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

इसे भी पढ़े