Total Users- 1,049,690

spot_img

Total Users- 1,049,690

Thursday, July 17, 2025
spot_img

वॉटर योगा क्या है? जमीन नहीं पानी में योग करने के हैं ज्यादा फायदे

योग को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। योग करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग कई तरह से किया जाता है। आज हम आपको वॉटर योगा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अक्वा योगा या पूल योगा भी कहा जाता है। इसे पानी में, विशेष रूप से स्विमिंग पूल या किसी अन्य जलाशय में किया जाता है। यह पारंपरिक योगासनों को पानी की हीलिंग और सपोर्टिव शक्ति के साथ मिलाकर किया जाता है, जिससे शरीर और मन दोनों को लाभ मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

यह योग की वह शैली है जो पानी के अंदर या पानी की सतह पर की जाती है। इसमें सामान्य योगासन जैसे वृक्षासन, ताड़ासन, वॉरियर पोज़ आदि को पानी में संतुलन बनाकर किया जाता है। पानी शरीर को सपोर्ट देता है, जिससे आसनों को आसानी से किया जा सकता है। वॉटर योगा एक बेहतरीन तरीका है शरीर को सहजता, शक्ति और शांति देने का। यह न सिर्फ शरीर को लचीला और फिट बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सुकून देता है।

पानी में योगा करने के फायदे
पानी का बायोयेंसी प्रभाव शरीर का भार कम कर देता है, जिससे जोड़ों पर तनाव नहीं पड़ता। वहीं पानी की लहरें और तापमान शरीर की मांसपेशियों को सहारा और आराम देती हैं। पानी में रहने से मन शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। पानी में आसनों को करने से बॉडी बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बेहतर होती है। पानी में योग करते समय शरीर अधिक मेहनत करता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और फिटनेस बढ़ती है।

इन लोगों के लिए फायदेमंद है वॉटर योगा
-बुजुर्ग लोग जिनके घुटनों या पीठ में दर्द होता है।
-प्रेग्नेंट महिलाएं (डॉक्टर की सलाह के बाद)।
-वजन कम करना चाहने वाले लोग।
-थकान, तनाव या अनिद्रा से पीड़ित व्यक्ति।
योग में नए शुरूआत करने वाले लोग, क्योंकि पानी सहारा देता है।

वॉटर योगा करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • प्रशिक्षित योग शिक्षक की निगरानी में करें।
  • गहराई कम वाले पूल या पानी में ही करें।-सांसों और गति पर फोकस रखें।

spot_img

More Topics

क्या तेज़ी से वजन कम करने के लिए पोहा और उपमा है बेहतर विकल्प

भारत के विविध पाककला परिदृश्य में, नाश्ता दिन की...

कई पोषक तत्वों की खान अनानास आपके शरीर में लिए वरदान माना है

अनानास में विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज, पोटैशियम, फोलेट...

क्या 4000 करोड़ बजट की रणबीर की रामायण हो जाएगी फ्लॉप?

रामायण प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के रीसेंट खुलासे ने सबको...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास की दस्तक

ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने सालातोंग में सुविधा...

इसे भी पढ़े