Total Users- 1,167,815

spot_img

Total Users- 1,167,815

Saturday, March 7, 2026
spot_img

रोज सुबह 5 किलोमीटर दौड़ने से शरीर बन जाएगा निरोगी,बीमारियां होंगीं दूर

युवाओं को वॉक नहीं बल्कि रोजाना दौड़ लगानी चाहिए। रोजाना सिर्फ 5 किलोमीटर की दौड़ से शरीर निरोगी बन जाएगा। शरीर में पैदा हो रही बीमारियां दूर भाग जाएंगी। रनिंग करने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि शरीर के अंग भी मजबूत बनते हैं। डेली रनिंग करने वालों का हार्ट, लिवर और मसल्स कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। इसलिए रोजाना 5 किलोमीटर की रनिंग को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें।

हड्डियां बनेंगी मजबूत- जो लोग रोजाना दौड़ लगाते हैं उनकी हड्डियां और मांसपेशियां काफी मजबूत बन जाती हैं। ऐसे लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस का खतरा काफी कम होता है। रनिंग से टांगों और कूल्‍हों की हड्डियों का घनत्‍व भी बढ़ता है। दिल बनेगा मजबूत- रनिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे दिल की सेहत पर अच्‍छा असर पड़ता है। दौड़ लगाने से ब्लड प्रेशर कम होता है। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन कम होगा- बढ़ता मोटापा कम करना है तो इसके लिए रनिंग से बेस्ट कुछ नहीं हो सकता है। रोजाना कुछ किलोमीटर की दौड़ लगाने से तेजी से वजन कम होता है। वेट कम करने के लिए रनिंग से बेस्ट कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती। रनिंग एक शानदार कार्डियो एक्‍सरसाइज है। इम्यूनिटी बढ़ाए- प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए रनिंग अच्छी एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ लगाने से या जॉगिंग करने से एलर्जी, सर्दी, खांसी, फ्लू जैसी बीमारियां नहीं होती है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।

एनर्जी बढ़ाए और तनाव दूर करे- रनिंग करने शरीर में एनर्जी आती है। ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और आप खुद को दिनभर ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। दौड़ते वक्त दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है जिससे तनाव दूर होता है। पाचन और नींद बेहतर- जिन लोगों का पाचनतंत्र स्लो है उन्हें दौड़ने से अच्छी और खुलकर भूख लगती है। इससे पाचन बेहतर बनता है। रनिंग से नींद में सुधार आता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से अच्छी नींद आती है। शरीर थकता है जिससे आप गहरा सोते हैं।

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े