Total Users- 1,159,930

spot_img

Total Users- 1,159,930

Tuesday, February 17, 2026
spot_img

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या है, भारत में यह बीमारी 14वें स्थान पर है

भारत में ब्रेन ट्यूमर के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर भारत में पाए जाने वाले कुल ट्यूमर मामलों में 14वें स्थान पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी जानकारी की कमी और लक्षणों को न पहचान पाने के कारण कई बार इसका इलाज समय पर नहीं हो पाता और बीमारी एडवांस स्टेज तक पहुंच जाती है। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण अक्सर दूसरे अंगों के कैंसर से जुड़े हो सकते हैं। जैसे अगर किसी को फेफड़ों का कैंसर (लंग कैंसर), ब्रेस्ट कैंसर या किडनी कैंसर है और वह ब्रेन तक फैल (मेटास्टेसिस) गया है तो उसके लक्षण ब्रेन कैंसर जैसे ही नजर आते हैं।

दौरे पड़ना हो सकता है संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर में दौरे (सीजर्स) आना एक सामान्य लक्षण है। मरीज को मिर्गी जैसे झटके पड़ते हैं। अगर किसी कैंसर मरीज को दौरे पड़ने लगें तो तुरंत MRI करवाना चाहिए ताकि ट्यूमर की पुष्टि हो सके और जल्दी इलाज शुरू किया जा सके।

ट्यूमर की जगह से बदलते हैं लक्षण
ब्रेन में ट्यूमर की लोकेशन और साइज के हिसाब से लक्षण बदल सकते हैं। अगर ट्यूमर ब्रेन के राइट साइड में है, तो शरीर के लेफ्ट साइड में कमजोरी महसूस होगी। यदि ट्यूमर ऑक्सिपिटल लोब (जो हमारी नजर से जुड़ा होता है) में है तो नजर धुंधली हो सकती है या देखने में परेशानी हो सकती है।

सिर दर्द, उल्टी और अन्य चेतावनी संकेत
ट्यूमर के कारण होने वाला सिर दर्द आम सिर दर्द से अलग होता है। सिर आगे झुकाने, खांसने या छींकने से दर्द बढ़ जाता है। अर्ली मॉर्निंग हेडेक आम बात होती है, जो अक्सर रात के 2-3 बजे या सुबह उठते वक्त होता है। इसके साथ उल्टी होती है और उल्टी के बाद कुछ राहत महसूस होती है यह एक गंभीर चेतावनी संकेत हो सकता है। इसके अलावा बोलने में परेशानी, कमजोरी, और दृष्टि संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

देर न करें, तुरंत डॉक्टर सेभारत में ब्रेन ट्यूमर के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर भारत में पाए जाने वाले कुल ट्यूमर मामलों में 14वें स्थान पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी जानकारी की कमी और लक्षणों को न पहचान पाने के कारण कई बार इसका इलाज समय पर नहीं हो पाता और बीमारी एडवांस स्टेज तक पहुंच जाती है। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण अक्सर दूसरे अंगों के कैंसर से जुड़े हो सकते हैं। जैसे अगर किसी को फेफड़ों का कैंसर (लंग कैंसर), ब्रेस्ट कैंसर या किडनी कैंसर है और वह ब्रेन तक फैल (मेटास्टेसिस) गया है तो उसके लक्षण ब्रेन कैंसर जैसे ही नजर आते हैं।

दौरे पड़ना हो सकता है संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेन ट्यूमर में दौरे (सीजर्स) आना एक सामान्य लक्षण है। मरीज को मिर्गी जैसे झटके पड़ते हैं। अगर किसी कैंसर मरीज को दौरे पड़ने लगें तो तुरंत MRI करवाना चाहिए ताकि ट्यूमर की पुष्टि हो सके और जल्दी इलाज शुरू किया जा सके।

ट्यूमर की जगह से बदलते हैं लक्षण
ब्रेन में ट्यूमर की लोकेशन और साइज के हिसाब से लक्षण बदल सकते हैं। अगर ट्यूमर ब्रेन के राइट साइड में है, तो शरीर के लेफ्ट साइड में कमजोरी महसूस होगी। यदि ट्यूमर ऑक्सिपिटल लोब (जो हमारी नजर से जुड़ा होता है) में है तो नजर धुंधली हो सकती है या देखने में परेशानी हो सकती है।

सिर दर्द, उल्टी और अन्य चेतावनी संकेत
ट्यूमर के कारण होने वाला सिर दर्द आम सिर दर्द से अलग होता है। सिर आगे झुकाने, खांसने या छींकने से दर्द बढ़ जाता है। अर्ली मॉर्निंग हेडेक आम बात होती है, जो अक्सर रात के 2-3 बजे या सुबह उठते वक्त होता है। इसके साथ उल्टी होती है और उल्टी के बाद कुछ राहत महसूस होती है यह एक गंभीर चेतावनी संकेत हो सकता है। इसके अलावा बोलने में परेशानी, कमजोरी, और दृष्टि संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

देर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें
अगर किसी को ऊपर दिए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन से संपर्क करना चाहिए। समय पर पहचान और इलाज से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का भी ठीक तरह से इलाज संभव है।

भारत में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। जानकारी की कमी और लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसीलिए, अगर आपको सिर दर्द, दौरे, कमजोरी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो देरी न करें सही समय पर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें मिलें। अगर किसी को ऊपर दिए गए लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट या न्यूरोसर्जन से संपर्क करना चाहिए। समय पर पहचान और इलाज से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का भी ठीक तरह से इलाज संभव है। भारत में ब्रेन ट्यूमर के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। जानकारी की कमी और लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसीलिए, अगर आपको सिर दर्द, दौरे, कमजोरी या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो देरी न करें सही समय पर जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लें

More Topics

हरियाणा में 12 लोगों की मौत, क्या दूषित पानी बन रहा है काल?

हरियाणा के पलवल जिले के चायंसा में 15 दिनों...

केंदा व्यपवर्तन और सल्का नवागांव उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 7.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के...

राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण

राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों...

लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

-अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

इसे भी पढ़े