Total Users- 1,202,825

spot_img

Total Users- 1,202,825

Thursday, April 16, 2026
spot_img

पीलिया होने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

पीलिया या जॉन्डिस सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शरीर में सीरम बिलीरुबीन की मात्रा बढ़ने से यह समस्या होती है। पीलिया होने पर लिवर कमजोर हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। इस बीमारी में त्वचा, नाखून और आंखों के सफेद भाग पीला पड़ने लगता है। इसके अलावा, बुखार, बहुत ठंड लगना, भूख न लगना और पेट दर्द जैसे कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार लेने की सलाह दी जाती है। अगर समय रहते इलाज ना किया जाए, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। ऐसे की कई घरेलू उपाय हैं, जो पीलिया को ठीक करने और इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बीमारी से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

पीलिया को ठीक करने के घरेलू उपाय
गन्ने का रस
गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया की समस्या जल्द दूर हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद मिलती है। साथ ही, बिलीरुबिन का स्तर भी सामान्य होता है। पीलिया से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट गन्ने के जूस का सेवन करें।

आंवला
आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाने और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाए में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आंवला को काटकर इसका बीज निकाल लें। अब इसे मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें। दिन में 3 बार इसका सेवन करने से पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

नींबू
नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और अतिरिक्त बिलीरुबिन को बाहर निकलने में मदद करते हैं। इसका सेवं करने से लिवर फंक्शन को बढ़ावा मिलता है और पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप दिन में तीन से चार बार नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

मूली के पत्ते
पीलिया से निजात पाने के लिए आप मूली के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इनमें कई ऐसे यौगिक होते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूली के पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें। दिनभर में 3 से 4 बार इस रस का सेवन करने से जल्द राहत मिल सकती है।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े