Total Users-

1,225,894

spot_img

Total Users-

1,225,894
Sunday, May 17, 2026
spot_img

ज्यादा लीची खाना से सेहत को होता है नुकसान

लीची खाते समय इसकी सही मात्रा के बारे में नहीं भूलना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा लीची खाने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि हर रोज ज्यादा लीची को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकते हैं।

अगर आप ज्यादा लीची का सेवन करते हैं, तो आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही लीची का सेवन करना चाहिए वरना आप पेट दर्द या फिर डायरिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अगर आपको लीची से एलर्जी है, तो आपको इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर का कारण

ज्यादा लीची खाने की वजह से आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा लीची का सेवन करने के कारण आप हाइपोग्लाइसीमिया की चपेट में भी आ सकते हैं। चीनी से भरपूर इस फल को ज्यादा कंज्यूम करने की वजह से आप मोटापे का शिकार भी बन सकते हैं।

गौर करने वाली बात
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लीची को सुबह-सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अगर आप गर्भवती हैं या फिर आप स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लीची खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। ज्यादा लीची खाने की वजह से आपके गले में खराश भी पैदा हो सकती है।

नोट : किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े