Total Users- 1,202,773

spot_img

Total Users- 1,202,773

Thursday, April 16, 2026
spot_img

जानें, कौन से दो ब्लड ग्रुप वालों को है सबसे ज्यादा हार्ट अटैक का खतरा

आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खराब खान-पान, तनाव, बढ़ता प्रदूषण और अस्वस्थ जीवनशैली इसे मुख्य कारण माना जाता है। लेकिन हाल ही में हुई एक बड़ी रिसर्च ने एक और चौंकाने वाला पहलू सामने किया है की इन दो ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। यहां जाने की आपका ब्लड ग्रुप भी दिल की सेहत को प्रभावित कर रहा है।

कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोग हैं सबसे ज्यादा खतरे में?
एक बड़ी रिसर्च में लगभग 4 लाख लोगों के डेटा का अध्ययन किया गया। इस स्टडी में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि ब्लड ग्रुप और हार्ट अटैक के बीच क्या संबंध है। नतीजों ने यह साफ कर दिया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A और B है, उनमें हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा दूसरों की तुलना में ज्यादा होता है।

रिसर्च के आंकड़े क्या कहते हैं?
रिसर्च के अनुसार, ब्लड ग्रुप A और B वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अन्य ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ज्यादा होता है। खासतौर पर, A और B ब्लड ग्रुप वालों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट अटैक का जोखिम 8% अधिक पाया गया। वहीं, A ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट फेलियर का खतरा 11% ज्यादा था, और B ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का जोखिम 15% तक अधिक पाया गया।

क्यों बढ़ता है A और B ब्लड ग्रुप वालों में खतरा?
A और B ब्लड ग्रुप वालों में हार्ट अटैक का खतरा इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि उनके खून में थक्का (Blood Clot) बनने की संभावना अधिक होती है। रिसर्च के अनुसार, A और B ब्लड ग्रुप वालों में यह खतरा O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में लगभग 44% ज्यादा होता है। जब खून के थक्के धमनियों में जाकर ब्लॉकेज पैदा करते हैं, तो यही ब्लॉकेज हार्ट अटैक का मुख्य कारण बनता है।

इसका मतलब आपके लिए क्या है?
अगर आपका ब्लड ग्रुप A या B है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको हार्ट अटैक जरूर होगा। लेकिन यह एक चेतावनी संकेत जरूर है कि आपको दिल की सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ब्लड ग्रुप एक ऐसा जोखिम कारक है जिसे बदला नहीं जा सकता। लेकिन अच्छी बात यह है कि जीवनशैली को बदलकर इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कैसे बच सकते हैं दिल की बीमारियों से?
संतुलित आहार लें:अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
नियमित व्यायाम करें: हफ्ते में कम से कम 150 मिनट (जैसे तेज चलना, योग, साइकिलिंग) जरूर करें।
तनाव से दूरी बनाएं: अपने दिल की सेहत के लिए तनाव से दूर रहें। इसके लिए ध्यान, योग और मेडिटेशन जैसी तकनीकों का सहारा लें।
नियमित जांच कराएं: समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाते रहें।
धूम्रपान और शराब से बचें : ये दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं।

अगर आपका ब्लड ग्रुप A या B है, तो इसे एक चेतावनी के तौर पर लें और आज से ही अपने दिल का ज्यादा ख्याल रखें। सही खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर चेकअप के जरिए आप इस अतिरिक्त जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं और एक स्वस्थ व लंबी जिंदगी जी सकते हैं।

More Topics

जानें, भारत के हर कोने में आलू से बनाये जाने वाले डिश

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर भारतीय...

ईरान को परमाणु हथियार रखने से रोकने के लिए बातचीत जारी है-अमेरिकी उपराष्ट्रपति

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने मंगलवार (स्थानीय समय) को...

‘विकसित कर्नाटक और विकसित भारत’ पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए 9 संकल्प रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों से 'विकसित...

चीन ने टैरिफ बढ़ाने पर अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

चीन ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज...

सांसद राघव चड्ढा से पंजाब सरकार ने क्यों वापस ली Z+ Security

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा...

इसे भी पढ़े