• 20-04-2024 19:19:30
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुर्ग में चला आज भी रोका-छेका महाअभियान दो दिन में पकड़े 219 मवेशी

दुर्ग सहित पांच निकायों मिलकर संयुक्त रूप से 24 व 25 अगस्त को भी चलाएंगे महाअभियान

पूरब टाइम्स दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में सड़क और चौक-चौराहों पर आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए आज भी शनिवार को दुर्ग में रोका छेका महाअभियान चलाया गया। अभियान में कल और आज दिनभर में 219 मवेशियों की अलावा नगर निगम भिलाई. भिलाई चरोदा, रिसाली और नगर पालिका कुम्हारी के कर्मचारी शामिल रहे। संयुक्त रूप से चलाए गए महाअभियान के दौरान आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 109 मवेशियों की धर पकड़ की गई। सभी मवेशियों को पुलगांव स्थित गोठान में रखा गया है।दुर्ग सहित पांच निकायों ने मिलकर संयुक्त रूप से चलाया महाअभियान। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा है कि रोका छेका महा अभियान में आवारा पशुओं को पकड़ते समय रोकटोक करने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी। 

दुर्ग निगम क्षेत्र में यह महा अभियान  24 एवं 25 अगस्त को भी चलाया जाएगा। वहीं भिलाई निगम क्षेत्र में 16, 17, 26 व 27 अगस्त तक, भिलाई तीन चरोदा व कुम्हारी पालिका क्षेत्र में 18,20, 29 व 30 अगस्त तक तथा रिसाली निगम क्षेत्र में 22, 23, 31 अगस्त और एक सितंबर को चलाया जाएगा। सभी निकायों में महा अभियान संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।दुर्ग निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे रोका छेका महा अभियान के तहत आयुक्त ने कहा कि आवारा मवेशियों की घरपकड़ के लिए टीम को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया। जिन क्षेत्रों से मवेशियों की आज धरपकड़ की गई है उसमें पटेल चौक,स्टेशन रोड,मार्केट क्षेत्र, रायपुर नाका धमधा नाका, ओवरब्रिज, ग्रीन चौक, बोरसी, मालवीय नगर चौक,कसारीडीह, कन्हैयापुरी,महाराजा चौक,मिनी माता चौक सहित बस स्टैंड,जीई रोड, गंज पारा से लेकर पुलगांव चौक से पकड़कर पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में सुरक्षित आवारा मवेशियों को छोड़ा गया।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.