• 26-04-2024 13:03:24
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

मुख्यमंत्री बघेल ने हमर तिरंगा अभियान पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। यह फिल्म जनसंपर्क विभाग ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार कराई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के दौरान राज्य के सभी गांवों और शहरों में घरों, शासकीय कार्यालयों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है।

एकजुटता पर गर्व व्यक्त करने का अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा हमर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़वासी उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिनके बलिदान और संघर्ष से देश आजाद हुआ। बघेल ने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता पर भी अपने गर्व को व्यक्त कर रहे हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अभियान के दौरान शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दुकानों, इमारतों और घरों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, जनसंपर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।

ढाई मिनट के वीडियो में पूरे राज्य की तस्वीर

करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में तिरंगा और आजादी के आंदोलन के साथ प्रदेश के विकास को भी दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के संसद में दिए पहले भाषण से होती है।

महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी के आंदोलन से जुड़े कुछ घटनाक्रमों को भी दिखाया गया है। साथ ही राज्य सरकार की गोठान, मोबाइल मेडिकल यूनिट के अलावा अन्य योजनाओं के साथ राज्य के प्रमुख स्थानों को भी इस फिल्म में दिखाया गया है।

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.