• 28-03-2024 03:08:40
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुर्ग निगम सहित तीन निकायों भिलाई,चरोदा व रिसाली ने चलाया शहर में रोका छेका महाअभियान

-रोका छेका महाअभियान में बाधा डालने वालो को पहुचाया जाएगा जेल, आवारा पशुओं की धड़पकड़ महाअभियान लगातार जारी: -सुबह कमिश्नर के मॉनिटरिंग के दौरान सड़क पर मवेशियों को पकड़ती रही दुर्ग सहित भिलाई,चरोदा व रिसाली निगम की टीम:

पूरब टाइम्स दुर्ग।12 अगस्त! कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर रोका छेका संकल्प अभियान के तहत आवारा मवेशियो को पकड़े जाने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई. भिलाई चरौदा, नगर पालिक कुम्हारी एवं नगर पालिक निगम रिसाली, व्दारा संयुक्त रूप से तिथिवार आवश्यक शहर सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं प्रत्येक निकाय व्दारा रोका छेका महाअभियान में संलग्न कर्मचारियों एवं आवश्यक संसाधन काऊ कैचर वाहन के साथ उपरोक्त तिथि अनुसार संबधित निकाय क्षेत्र में संयुक्त रूप से आवारा मवेशियों को पकडे जाने की कार्यवाही के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है।नगर पालिक निगम द्वारा रोका छेका महाअभियान के तहत मवेशियों को पकड़ने आज सुबह कमिश्नर प्रकाश सर्वे  के मॉनिटरिंग के दौरान मौजूदगी में मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। 

रोका छेका महाअभियान के नोडल अधिकारीअतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,नोडल अधिकारी बाल कृष्ण नायडू,नोडल अधिकारी अश्वनी चंद्राकार,नोडल अधिकारी परिहार सहित अन्य मौजूद रहें। निगम की अतिक्रमण टीम शहर में आवारा मवेशियों को पकड़ने घूमती रही। मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा। शुक्रवार को रायपुर नाका ओवरब्रिज, ग्रीन चौक,बोरसी मालवीय नगर चौक,राजेन्द्र पार्क चौक बायपास मार्ग सहित अन्य जगहों से मवेशियों को पकड़ा गया।सड़कों पर मवेशियों के जमघट से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात में मवेशियों के सड़क पर बैठे होने से और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ जाती है। काले रंग के मवेशी तो आसानी से नजर भी नहीं आते है। इन सब कारणों से। निगम टीम द्वारा मवेशियों को पकड़ा गया। कुछ मवेशी पालको ने छुड़ाने की मांग की। 

कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने कहा कि मवेशियों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित टीम लगाई गई है। अतिक्रमण टीम एक साथ झुंड में बैठे पांच से आठ मवेशियो को पकड़ सकती है। हालांकि मवेशियों को पकड़ना इतना आसान नहीं है, इसके लिए अतिक्रमणदस्ता की टीम रोका छेका अभियान लगातर आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। नगर निगम की टीम  काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रही है।रोका छेका का आवारा पशुओं का धरपकड़ विशेष महाअभियान आज संयुक्त रूप से नगर निगम भिलाई,नगर निगम चरोदा,कुम्हारी निगम एवं नगर निगम रिसाली की टीम की मदद लेते हुए शहर से आवारा पशुओं को पकड़ा गया।दुर्ग नगर पालिक निगम रोका छेका महाअभियान 12,13,24 एव 25 अगस्त तक,भिलाई नगर निगम 16,17,26 व 27 अगस्त तक,नगर निगम भिलाई 3 चरौदा व कुम्हारी 18,20,29 , 30 अगस्त तक,नगर निगम रिसाली 22,23 व 31अगस्त 1 सितंबर तक चलेगा इन 4 निकायों क्षेत्र में महाअभियान।दुर्ग निगम सहित तीन निकायों ने चलाया रोका छेका महाअभियान,रोका छेका अभियान में बाधा डालने वालो को पहुचाया जाएगा जेल।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.