• 25-04-2024 01:07:09
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

वर्षा की बाधा भी नहीं रोक पाई कांग्रेस की गौरव पदयात्रा को

राजनांदगांव। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय गौरव यात्रा मंगलवार को बरसते पानी के बीच शुरू हुई। यात्रा के विधानसभा प्रभारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में सिंघोला से इसकी शुरुआत हुई। दिनभर तेज बारिश के बाद भी यात्रा पूरे उत्साह के साथ तय गांवों तक पहुंची। इस दौरान आदिवासी समाज, महिला समूह, गौठान समूह, पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए घर-घर तिरंगा लहराया गया। कांग्रेस की यह यात्रा विधानसभावार 14 अगस्त तक चलेगी।

मंगलवार सुबह नौ बजे सिंघोला मंदिर में मां भानेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ गौरव यात्रा की शुरुआत की गई। भारी बारिश के बीच भी गौरव यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। पहले दिन की गौरव यात्रा सुरगी में समाप्त हुई। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज के सदस्यों का सम्मान किया और मंदिर परिसर में श्रमदान भी किया। आजादी की गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गली में भ्रमण के दौरान लोगों को आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों से जुड़ी वीरगाथा भी सुनाई।

यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा

राष्ट्र भावना पैदा करने का उद्देश्य लिए इस यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के संबंध में भी कांग्रेसियों ने जानकारी लोगों तक पहुंचाई। वहीं हाथ में तिरंगा लेकर निकली कांग्रेसियों की यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेसियों ने गांव-गली में घूमकर देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर महान सेनानियों के जीवनकाल और उनकी उल्लेखनीय भूमिकाओं के संबंध में जानकारी दी।

ये रहे शामिल

यात्रा में जिला संगठन प्रभारी अरूण सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ,महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्नाा यादव, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, आफताब आलम, सुदेश देशमुख, निखिल द्विवेदी, रूपेश दुबे, पंकज बांधव, हनी ग्रेवाल राजा त्रिपाठी नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, महेंद्र शर्मा, राजू खान घनश्याम देवांगन, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.