• 26-04-2024 12:25:33
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुर्ग

आजादी के 75 साल पूरे होने पर बरसते पानी में तिरंगा लहराते कांग्रेसियों ने निकाली गौरवयात्रा

पूरब टाइम्स दुर्ग । जिस जोश और जुनून से आजादी के दीवानों ने 75 साल पहले देश को आजाद कराया था, आज आजादी के हीरक महोत्सव के अवसर को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस की गौरव यात्रा भी उसी जोशीले अंदाज में निकली। जोश का जज्बा इस कदर रहा कि तेज बारिश में तीन घंटे से ज्यादा समय तक तिरंगा लहराते कांग्रेस नेता भीगते रहे ... जोश से नारे लगाते हुए पदयात्रा जारी रखी ...  देशभक्ति भरे गीतों के साथ अमर सेनानियों का स्मरण करते रहे ... देशभक्ति के संदेश देने वाले नारे लगातार गूंजते रहे ...

पश्चिम ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आज आज सुबह 9 बजे चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांग्रेस की गौरव यात्रा प्रारंभ हुई। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, निगम सभापति राजेश यादव, अलताफ अहमद, राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा, अजय मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता गौरवयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना की गई। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के योगदान को याद दिलाने वाले पांपलेट, पोस्टर का वितरण भी  किया गया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि कई दशकों तक कड़े संघर्षों और अनगिनत बलिदानों के बाद देश की आजादी मिली है। आज देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद लोगों को जोड़ने का काम किया है। पूरे देश को जोड़ने की विशाल मुहिम के तहत कांग्रेस ने भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू की है। 

आज दुर्ग में इसी गौरवशाली पदयात्रा की शुरुआत हुई है। चंडी मंदिर से निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा बजरंग नगर चौक, केजू मिल, राजीव नगर, गया नगर, शीतला नगर, गोड पारा, बैगा पारा, शीतला मंदिर, शिक्षक नगर से मान चौक होते हुए तकियापारा में पदयात्रा समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जोशीले अंदाज में देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते रहे। बारिश से सराबोर होने के बावजूद कांग्रेसियों के जोश में कमी नहीं आई। महिला कांग्रेसियों ने भी पूरे उत्साह से गौरवयात्रा में भागीदारी निभाई। 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.