• 26-04-2024 14:46:24
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री ने बधाई

रायपुर ।  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल उइके ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश के उन प्रदेशों में शामिल है, जहां पर करीब 30.62 प्रतिशत आदिवासी निवासरत हैं, जिन्होंने अपनी संस्कृति, विचारों, कला और मान्यताओं को सहेजा है। इनकी संस्कृति और परंपराएं विशिष्ट हैं। आदिवासी समाज ने वास्तव में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाई हंै। इन्हीं भावों के कारण ही आदिवासी समाज सहज रूप से समृद्ध हुआ है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि नौ अगस्त छत्तीसगढ़ सहित पूरे विश्व में आदिवासियों के लिए एक महापर्व है। जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। राज्य सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। कोशिश है कि प्रकृति के करीब जीवन जीने वाली यहां की 31 प्रतिशत आदिवासी जनता को सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के सभी साधन सुलभ हों।

आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाने, उनकी समस्याओं का निराकरण करने, भाषा, संस्कृति और इतिहास के संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने नौ अगस्त 1994 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय लिया। तब से दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ जनजाति बाहुल्य प्रदेश है। यहां की जनजातीय कला एवं संस्कृति अनमोल है।

मुख्यमंत्री निवास समेत जिलों में मनेगा विश्व आदिवासी दिवस

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालयों में विश्व आदिवासी दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला मुख्यालय जुड़ेंगे। शुभारंभ बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना और राजगीत से होगा। इसके बाद आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित आदि विद्रोह व अन्य किताबों का विमोचन करेंगे। जिला मुख्यालय स्तर पर आवासीय विद्यालय एकलव्य और प्रयास के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके धमतरी के नगरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 

 

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.