• 26-04-2024 16:45:16
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुर्ग

अंतिम सावन सोमवार को आदित्य नगर शिव मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओ का लगा तांता:

पूरब टाइम्स दुर्ग। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतिम सावन सोमवार के शुभ अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला मंडल की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। समूह की अध्यक्ष नीलू सिंह ने सभी महिलाओं के साथ सुबह से ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, फल आदि अर्पित करने के लिए आदित्य नगर शिव मंदिर के द्वारों पर लगा रहा अंतिम सावन सोमवार पर भक्तों का तांता।समूह की महिलाओं ने सुबह,दोपहर एवं देर शाम तक तक भजन कीर्तन से मंदिर में गूंजता रहा। शाम को शिव जी महाआरती की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। सावन सुंदरी से लेकर अन्य प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी। सभी महिलाएं एकत्रित होकर एक-दूसरे को सावन की बधाई दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने अलग-अलग प्रकार के खेल, सावन झूला व सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सभी महिलाओं ने प्रतियोगिताओं मं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सभी विजेताओं को समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह द्वारा पुरस्कार व सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया।

पर्यावरण समृद्धि के उद्देश्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिला बहनों को पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया के बाद सभी महिलाओं ने आदित्य नगर शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण की रक्षा के लिए किया पौधारोपण। ताकि पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान किया जा सके। इसके साथ महिलाओं ने पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया । अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि सावन उत्सव का महीना होता है। महिलाएं एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटती हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष  नीलू सिंह,  नमिता शर्मा, मंजू सिंह,आयुष सिंह,सुश्री आरुषि सिंह, मधु,शीतल,विभा, शोभा, नेहा, अनीता,बबली, रजनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं उपस्थित रहे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.