• 19-04-2024 07:50:45
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। श्रीकांत और उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, ''आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।'' भाiiजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा, "हमें मुख्यमंत्री पर पूरा विश्वास था। जिस तरह से 24-36 घंटे में एक्शन हुआ है, उससे कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है।" ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की ये फोटो तब की है, जब श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी की महिला से बदतमीजी की थी और उसके पति को भी गालियां दी थीं।

मेरठ में रिश्तेदार के यहां छिपा था श्रीकांत
सूत्रों के मुताबिक, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी से फरार होने के बाद श्रीकांत ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के यहां शरण ली थी। सोमवार रात में श्रीकांत ने पत्नी अनु त्यागी को कॉल किया था। पुलिस को यहीं से बड़ी लीड मिली। पुलिस ने मंगलवार सुबह अनु त्यागी को दोबारा हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसके मोबाइल की छानबीन की गई। उसी इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी तक पहुंच गई।

श्रीकांत की बहन बोलीं- घर का बच्चा सेफ है
श्रीकांत की गिरफ्तारी पर उसकी बहन ने कहा, "हम गिरफ्तारी से खुश हैं। घर का बच्चा सुरक्षित है। पिछले चार दिनों से वे फरार चल रहे थे। मन में कई आशंकाएं चल रही थीं कि कहीं कुछ हो न हो।'' श्रीकांत की अब तक तीन गाड़ियां सीज हो चुकी हैं। उसकी चौथी गाड़ी भी भंगेल से बरामद हुई है। उस पर सचिवालय के पास के साथ विधायक लिखा है।

पढ़िए श्रीकांत का रसूख कैसा था?
जिसकी सरकार, उसका श्रीकांत। बसपा, सपा और फिर भाजपा। श्रीकांत त्यागी ने तीनों सरकारों में तीनों ही पार्टियों का सफर तय किया। 2017 में UP में योगी सरकार बनी और 2018 में श्रीकांत को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी में एक नहीं, दो-दो महत्वपूर्ण पद मिले। रसूख देखिए, श्रीकांत और उसकी पत्नी को एक-दो नहीं, सात सरकारी गनर गाजियाबाद पुलिस ने दिए थे। शासन स्तर पर कराई जा रही जांच में यह सामने आया है। गृह विभाग ने श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा देने पर गाजियाबाद पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। श्रीकांत त्यागी पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस की जनपदीय सुरक्षा समिति ने 8 अक्टूबर 2018 को पहला गनर श्रीकांत त्यागी को दिया। ठीक इसी दिन 9 जुलाई 2018 को गाजियाबाद पुलिस ने दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिए। एक दिन में श्रीकांत को तीन-तीन गनर मिल गए।

26 फरवरी 2020 को वापस ली थी सुरक्षा
त्यागी की पत्नी अनु को गाजियाबाद पुलिस ने 25 जनवरी 2019 के शासनादेश का हवाला देते हुए दो सुरक्षाकर्मी दिए। फिर 13 अप्रैल को एक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिया गया। यानी श्रीकांत के पास 4 और पत्नी अनु त्यागी के पास 3 गनर थे। 26 फरवरी 2020 को श्रीकांत और अनु से सातों गनर वापस ले लिए गए। पति-पत्नी को को गनर दिए जाने के वक्त गाजियाबाद में DM रितु माहेश्वरी और SSP वैभव कृष्ण थे। रितु माहेश्वरी फिलहाल नोएडा अथॉरिटी CEO हैं और वैभव कृष्ण पुलिस मुख्यालय लखनऊ में SP सिक्योरिटी हैं।

लखनऊ के फ्लैट कांड में हटे थे गनर और पद
फरवरी-2020 में लखनऊ के गोमतीनगर में श्रीकांत की पत्नी अनु ने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि श्रीकांत के अवैध संबंध एक दूसरी महिला से हैं। मामला गोमतीनगर थाने तक पहुंचा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR भी कराई। जब यह मामला खूब उछला तो शासन ने गनर वापस ले लिए, वहीं BJP से भी दोनों पद छिन गए। तब श्रीकांत BJP किसान मोर्चा का नेशनल कोआर्डिनेटर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुआ करता था। पद छिनने के बावजूद पिछले कुछ दिनों तक श्रीकांत पर गनर देखे गए। ये गनर उसको कैसे मिले, इसकी शासन जांच कर रहा है। त्यागी पर नोएडा में 9 केस दर्ज हैं। इसके बावजूद उसको गनर दिए गए। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को गनर देने में शासन जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है। गनर का मामला उछलने के बाद गाजियाबाद और नोएडा पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। कहा कि श्रीकांत को फिलहाल कोई गनर नहीं दिया गया था।

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.