• 19-04-2024 04:07:37
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

आज से कांग्रेस की 'गौरव यात्रा' शाम 5 बजे निकलेगी 15 अगस्त तक चंडीगढ़ में पार्टी का कोई धरना प्रदर्शन नहीं होगा

चंडीगढ़ । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। वहीं अब कांग्रेस भी आजादी के इस जश्न को मनाने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के अभियान के तहत आज से चंडीगढ़ कांग्रेस 'आजादी की गौरव यात्रा (तिरंगा यात्रा)' निकालने जा रही है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा है कि आज शाम को 5 बजे से यह यात्रा निकाली जाएगी। चंडीगढ़ कांग्रेस भवन, सेक्टर 35 से यात्रा चलेगी। इसमें चंडीगढ़ कांग्रेस के 150 से 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए कांग्रेस यह रैली निकालेगी, जिसमें शहरवासियों को भी शामिल किया जाएगा।

रैली में देशभक्ति के गीत गाए जाएंगे। इसमें जिप्सियां और मोटर साइकिलें शामिल की जाएंगी। इसमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस आदि इकाइयों के कार्यकर्ता और नेता भी शामिल होंगे। रैली 15 अगस्त तक चलेगी। सप्ताहभर चलने वाली रैली के अंत में मौलीजागरां में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

पहले विपक्ष को दबाया जाता था, अब खत्म करने की कोशिश

हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि पहले की सरकारों में विपक्ष को दबाने का काम किया जाता था। अब भाजपा देश से विपक्ष की आवाज को दबाने के साथ खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, नहीं तो सरकार तानाशाह का रूप ले सकती है। वर्तमान में भाजपा विपक्ष को पूरी तरह दबा कर तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। नाथूराम गोडसे की विचारधारा पर चलने वाली RSS और भाजपा तिरंगे में भी सिर्फ भगवा रंग ढूंढ रही है।

भाजपा भी निकालेगी तिरंगा यात्रा

वहीं दूसरी तरफ आज चंडीगढ़ भाजपा की भारतीय जनता युवा मोर्चा की इकाई भी तिरंगा बाइक रैली निकालेगी। शाम को 5 बजे यह रैली सेक्टर 3 के बोगनविला पार्क से शुरु होकर सेक्टर 33 टेरेस गार्डन पर जाकर खत्म होगी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.