• 25-04-2024 10:32:16
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

अमेरिका के न्यू मेक्सिको में 5 अगस्त को एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी गई

उसकी पहचान नईम हुसैन (25) के रूप में हुई है। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है। पुलिस ने टारगेटेड किलिंग की आशंका जताई है। ये पिछले 13 दिनों में होने वाली तीसरी हत्या है।

पुलिस को शक- इन हत्याओं के बीच कनेक्शन
अल्बूकर्क के पुलिस चीफ हैरोल्ड मेदिना ने कहा- मुस्लिम समुदाय के एक और व्यक्ति की हत्या हुई है। हमें लगता है कि पिछले दो हफ्तों में हुई हत्याओं का कनेक्शन नवंबर 2021 में हुई मोहम्मद अहमदी की हत्या से है। 62 साल का अहमदी अफगानिस्तानी मुस्लिम था। हालांकि, ये हत्याएं कैसे जुड़ी हैं इस बारे में चीफ ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा- हमें फिलहाल हत्याओं के एक-दूसरे से जुड़े होने की आशंका है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा और हत्या की वजह का पता चल पाएगा। ये सभी हत्याएं किसने की है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कब हुई हत्याएं
26 जुलाई को 27 साल के मुहम्मद अफजल हुसैन का कत्ल कर दिया गया था। इस घटना के एक हफ्ते बाद ही 1 अगस्त को आफताब हुसैन (41) नाम के शख्स की भी हत्या कर दी गई। तीसरी हत्या 5 अगस्त को हुई। उसकी पहचान फिलहाल नहीं हुई है।

4 शख्स एक ही मस्जिद जाते थे
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद अहमदी समेत चारों मुस्लिम शख्स जिनकी हत्या हुई एक ही मस्जिद जाते थे। अधिकारी ने कहा- चारों शख्स इस्लामिक सेंटर ऑफ न्यू मेक्सिको जाते थे। हम मस्जिद में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। लोगों के बीच इन हत्याओं को लेकर डर है। हालात बिगड़ रहे हैं। कई लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। मस्जिद में सेवा देने वाले कई लोगों ने भी यहां आना छोड़ दिया है।

अमेरिका में बढ़ा हेट क्राइम

2021 की तुलना में 2022 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में हेट क्राइम 4.7% बढ़ गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में नस्लीय हिंसा से साथ मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम भी बढ़ रहा है। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में क्रिमिनल जस्टिस के प्रोफेसर ब्रायन लेविन ने बताया कि 2020 के बाद मुस्लिमों के खिलाफ होने वाला हेट क्राइम बढ़ा है। 2021 में ये 20% बढ़ गया।

बाइडेन ने हत्याओं की निंदा की
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मुस्लिमों की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा-अल्बूकुर्क शहर में हुई हत्यों से दुखी हूं। उनके परिजानों के साथ मेरी संवेदनाएं। ऐसे हेट क्राइम्स की अमेरिका में कोई जगह नहीं है। एडमिनिस्ट्रेशन मुस्लिम समुदाय के साथ है। मामले की जांच पूरी होने पर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। टारगेट किलिंग की घटनाओं से नाराजगी बढ़ रही है। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.