• 28-03-2024 20:18:05
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

बच्चों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड डुन्डेरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्कूली बच्चों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे, अध्यक्षता महापौर शशि सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति केशव बंछोर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू, डुन्डेरा पार्षद रोहित धनकर सनिर साहू उपस्थित थे।

आयोजक तरुण बंजारे ने बताया कि पुरैना, जोरातराई, डुन्डेरा के कांग्रेस के जोन, सेक्टर, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता, ग्राम में विशिष्ठ कार्य करने वाले महिलाओं व सभी समाज प्रमुखों, कोरोनाकाल में चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

गृहमंत्री साहू ने कहा कि जुझारू कार्यकर्ता की शक्ति ही कांग्रेस पार्टी की असल पूंजी है इनका सम्मान सदैव होना चाहिए। गृहमंत्री ने डुन्डेरा स्कूल के 25 जरूरतमंद बच्चों को जूता भी वितरण किया। इस दौरान प्रदीप बंजारे, धनेश मानिकपुरी, संजय साहू, संतोष बंजारे, लोमन सोनी सहित अन्य थे।

कुणबी समाज की सावन क्वीन बनीं प्रीति

प्रदेश कुणबी समाज महासंगठन जिला शाखा दुर्ग के महिला मंडल द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन चरोदा में किया गया। इस दौरान सावन क्वीन सहित विभिन्ना स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सावन क्वीन स्पर्धा में प्रीति तरोने प्रथम रही। सावन महोत्सव में शामिल महिलाए हरे रंग के परिधान में पहुंची थीं।

विभिन्ना स्पर्धाओं के अलावा सावन क्वीन स्पर्धा भी आयोजित की गई। इसमें प्रथम प्रीति तरोने, द्वितीय ज्योति लखोन्डे, तृतीय धन्वता दोनडे रही। इन सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने हरियाली, हर घर तिरंगा अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त प्रदेश पर जोर दिया। महिलाओं को कपड़े की थैली देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष वनीता कुथे, धनवंता ताई, कृती करान्गले, वैशाली दोय, भारती दोनडे, किरण दोनडे, शीतल बहेकार मौजूद रहे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.