• 24-04-2024 21:36:38
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

नूपुर शर्मा की डीपी लगाने पर 15 लोगों ने किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल

अहमदनगर । महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार पर करीब 15 लोगों ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले के कर्जत इलाके की यह घटना है। अहमदनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि अगर हिंदुओं पर इस तरह के हमले जारी रहे तो हमारे हाथ बंधे नहीं हैं। महाराष्ट्र शरिया कानून से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा।

क्या है पूरा मामला?
अहमदनगर के कर्जत इलाके में 4 अगस्त को प्रतीक पवार नाम के युवक को 10 से 15 मुस्लिम युवकों ने रोक लिया। आरोपियों के हाथ में धारधार हथियार थे। प्रतीक को उन्होंने सोशल मीडिया में नूपुर शर्मा की डीपी लगाने और समर्थन करने को लेकर धमकी दी।मुस्लिम युवकों ने प्रतीक से कहा कि हिंदू होने का तुम बहुत दिखावा कर रहे हो और इसके बाद उस पर हमला कर दिया। प्रतीक बेहोश होकर गिर पड़ा। भीड़ को लगा कि वह मर चुका है और वे चले गए। घायल को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को 35 टांके लगे हैं और पसलियां बुरी तरह से टूट चुकी हैं।

शरिया कानून से नहीं चलेगा महाराष्ट्र: नितेश राणे
भाजपा विधायक नितेश राणे ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर पार्टी पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। यह एपिसोड पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन फिर भी घटनाएं रुक नहीं रहीं। पहले उदयपुर, फिर अमरावती और अब अहमदनगर में हिंदू पर हमला किया गया है। राणे ने चेतावनी दी है कि अगर हिंदुओं पर इस तरह के हमले जारी रहे तो हमारे हाथ भी बंधे नहीं हैं। अगर फिर ऐसा हुआ तो हमें भी अपनी तीसरी आंख खोलनी होगी। यह अंबेडकर की धरती है और हम शरिया कानून का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है।

उदयपुर में नूपुर शर्मा का सपोर्ट करने पर हुई थी हत्या
राजस्थान के उदयपुर में 28 जून (मंगलवार) की शाम को दो लोगों ने तालिबानी तरीके से गला काटकर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी। कन्हैया ने 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था। 2 हमलावर दिनदहाड़े दुकान में घुसे और धारदार हथियार से कई वार कर कन्हैया का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

इस मामले की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है। आरोपियों ने हत्या का पूरा वीडियो भी बनाया था और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में उन्होंने PM नरेंद्र मोदी तक को धमकी दे डाली।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.