चीन आज के ही दिन भारत के आगे हुआ था नतमस्तक, देश को मिला था 22वां राज्य, दुनियाभर में बढ़ा रसूख
नई दिल्ली. इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख कई वजह से महत्वपूर्ण है, जिनमें एक कारण यह है कि इसी दिन सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया. सिक्किम देश का 22वां राज्य बना. इससे पूर्व 14 अप्रैल को राज्य में जनमत संग्रह कराया गया और जनता ने भारतीय संघ में शामिल किए जाने के हक में वोट दिया. भारतीय संघ में शामिल किए जाने के 20 दिन बाद 16 मई को सिक्किम को औपचारिक रूप से भारत के 22वें राज्य का दर्जा मिला. इसे चीन के अलावा बाकी सभी देशों ने मान्यता दे दी. साल का यह 116वां दिन अमेरिका के अंतरिक्ष इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण है. इसी दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा.
Add Rating and Comment