• 23-04-2024 02:30:13
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

हर घर झंडा अभियान, 33 घंटे में बिक गए दुर्ग में चार हजार राष्ट्र ध्वज

दुर्ग। हर घर झंडा अभियान को लेकर आम लोगों को अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों में झंडा फहराने लोग झंडे की खरीदी कर रहे हैं।

स्थिति यह है कि डाकघर में बिकने के लिए आए चार हजार झंडे 33 घंटे में ही खत्म हो गए। शुक्रवार को झंडा खरीदी के लिए डाकघर पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं नगर निगम दुर्ग में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओँ द्वारा भी झंडे की सिलाई की जा रही है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर इस स्वतंत्रता दिवस हर घर झंडा अभियान चलाया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के लिए आम नागरिकों को झंडा मुहैया करवाने शासन प्रशासन स्तर पर भी व्यवस्था बनाई जा रही है।

केंद्र सरकार के हर घर झंडा अभियान के लिए डाकघर के माध्यम से भी झंडे का विक्रय किया जा रहा है। प्रधान डाकघर दुर्ग में विक्रय के लिए चार हजार झंडा उपलब्ध कराया गया था। 33 घंटे में सभी झंडे बिक गए। लोगों के उत्साह को देखते हुए डिवीजन कार्यालय से और झंडा मंगाया जा रहा है। डाकघर में बिकने वाली झंडे की साइज ढाई बाय दो फीट है और प्रति नग झंडे की कीमत 25 रुपये है।

महिला समूह तैयार कर है दो हजार झंडे

जिला प्रशासन द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में हर घर झंडा अभियान के लिए झंडा मुहैया करवाने संबंधित निकायों को व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है। इस कड़ी में दुर्ग निगम द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिला समूहों को झंडा बनाने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के मुक्तेश कान्हा ने बताया कि करीब 10 महिला समूहों को झंडा सिलाई करने का काम दिया गया है। इनके द्वारा करीब दो हजार नग झंडे की सिलाई की जा रही है। यहां बनाए जाने वाले झंडे की साइज तीन बाई ढाई फीट है। झंडे बनने के बाद इसकी कीमत तय की जाएगी। मांग को देखते हुए शहर में कुछ निजी दुकानदार भी झंडे की सिलाई करवा रहे हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.