• 02-05-2024 19:27:45
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दीपिका चिखलिया से लेकर शिल्पा शिंदे तक, टेलीविजन के बाद इन सितारों ने पकड़ी राजनीति की राह

 इस साल इंडस्ट्री के कई सितारों ने राजनीति की ओर रुख किया है। कंगना रनौत समेत बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों ने राजनीति में हाथ आजमाने की तैयारी कर ली है। रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी इस बार मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ते दिखाई देंगे। इसी तरह टेलीविजन के और भी कई सितारे हैं, जो पॉलिटिक्स में शामिल होने जा रहे हैं। अब वे एक्टिंग की दुनिया से राजनीति में कदम रख रहे हैं। ऐसे भी सितारे रहे हैं, जो राजनीति के मैदान में उतरे, तो सही लेकिन उन्हें रास नहीं आई और जल्दी ही उन्होंने पॉलिटिक्स की दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

 

 

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण से पॉपुलर होने वाले को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। उनके द्वारा निभाए गए भगवान राम के किरदार को लोगों ने खूब सराहा। इस शो से उन्होंने डेढ़ साल तक टीवी पर काम किया। अब वे मनोरंजन की दुनिया छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वे मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मेरठ से नामांकन दाखिल किया है।

 

 

दीपिका चिखलिया

अरुण गोविल के साथ रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी राजनीति की ओर रुख करने जा रही हैं। सफल एक्टिंग करियर के बाद अब वे राजनीति में अपना हाथ आजमाएंगी। साल 1991 में वे भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में बड़ौदा से लोकसभा सांसद बनी थीं।

 

रूपा गांगुली

बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली ने भी टीवी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। एक्टिंग के बाद उन्होंने साल 2015 में रूपा गांगुली ने राजनीति में कदम रख लिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। साल 2016 में उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार लक्ष्मी रतन शुक्ला से हार गई थीं। इसके बाद साल 2016 में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद रूपा गांगुली को राज्यसभा सांसद बनाया गया था।

 

स्मृति ईरानी

फेमस टीवी सीरियल सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था। यह किरदार खूब पॉपुलर हुआ था। स्मृति ईरानी की टेलीविजन जर्नी काफी दिलचस्प रही है। उसी तरह उनका राजनीतिक सफर भी शानदार रहा है। साल 2003 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद स्मृति ईरानी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को शिकस्त दी थी। फिलहाल वे मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। इससे पहले वे 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा सांसद रही हैं।

 

अर्शी खान

बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान टीवी की दुनिया से काफी फेमस हुई हैं। उन्हें इस शो से अच्छी खासी पहचान मिल गई। अर्शी खान ने साल 2019 में इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

 

शिल्पा शिंदे

'भाबी जी घर पर हैं' शो की लीड एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। टेलीविजन में सफल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा। जब शिल्पा राजनीति में आईं, तो उन्होंने चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही राजनीति से दूरी बना ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.