दो दिन पहले पंजाब पुलिस में DSP बने हॉकी खिलाड़ी पर FIR, युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
बेंगलुरु। Indian Hockey Defender Varun Kumar: बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय हॉकी डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ POCSO के तहत एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है, जब वह नाबालिग थी। 22 वर्षीय महिला ने 2018 में इंस्टाग्राम पर हॉकी खिलाड़ी से मिलने के बाद शादी के बहाने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह 17 वर्ष की थी। तब वरुण ने उसके साथ कई मौकों पर बलात्कार किया।
Add Rating and Comment