अजीबो गरीब दावा, स्टेज ऐक्टर ने कहा, 7 मिनट की मौत, चांद से भी ऊपर जाकर लौटा

मौत के बाद क्या होता है, इंसान के लिए यह ऐसा रहस्य है जिसका जवाब शायद किसी के पास नहीं है। हालांकि पुराने ग्रंथों के अलावा भी कई बार लोग मौत के बाद के अनुभव का दावा कर चुके हैं। हाल ही में ब्रिटेन के एक जानेमाने स्टेज ऐक्टर ने अजीबो गरीब दावा किया है। भारतीय मूल के 60 वर्षीय शिव ग्रेवाल का दावा है कि उनकी सात मिनट के लिए मौत हो गई थी और इस दौरान उन्होंने दूसरी दुनिया का अनुभव किया। वह इसी अवधि में चांद से भी ऊपर अंतरिक्ष में पहुंच गए जहां से दूर तक पसरा अंतरिक्ष नजर आता था। इसके बाद वह एक बार फिर अपने शरीर में वापस आए। इस सात मिनट के दौरान क्या हुआ, उसके बारे में डॉक्टरों ने भी बताया।
60 साल के शिव ग्रेवाल अपनी पत्नी एलिसन के साथ खाना खा रहे थे। उसी समय उनके सीने में दर्द हुआ और बेहोश हो गए। एलिसन ने तुरंत ऐंबुलेंस को कॉल किया। अब उनके गिरने और ऐंबुलेंस के आने तक में सात मिनट का जो समय था उसके बीच में जो कुछ हुआ वह हैरान करने वाला है। हालांकि लाइव हिंदुस्तान ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।
ग्रेवाल ने बताया कि असल में उनकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद उन्होंने जो भी देखा उसे बताते हुए कहा, मैं जानता था कि मैं मर चुका हूं। मुझे लगा जैसे कि मैं अपने ही शरीर सेअलग हो रहा हूं। मैं खुद को हल्का महसूस कर रहा था और ऐसा लग रहा था कि हल्का होकर पानी में तैर रहा हूं। इसके बाद लगा कि मैं इस दुनिया को छोड़कर कहीं जा रहा हूं। थोड़ी ही देर बाद में चांद से भी दूर अंतरिक्ष में पहुंच गया। वहां से मैं उल्कापिंडों और दूर तक फैले अंतरिक्ष को देख पा रहा था।
Add Rating and Comment