• 09-12-2023 07:08:01
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण की मांग

दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा हो रही है। सरकार की तरफ से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बिल पर चर्चा की शुरुआत की। कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन किया है। उन्होंने एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी उसमें आरक्षण देने की मांग की है।  कांग्रेस के सहयोगी दलों राजद-जेडीयू और सपा ने भी कोटे में कोटा की मांग की है। 

अपने संक्षिप्त संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल राजीव गांधी का सपना है और खुद मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है। सोनिया गांधी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूछा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया और अपने बिल में एससी-एसटी और ओबीसी कैटगरी की महिलाओं को कोटा में कोटा क्यों नहीं दिया। एनडीए की दो नेताओं बीजेपी की उमा भारती और केंद्रीय मंत्री अमुप्रिया पटेल ने भी ओबीसी के लिए कोटे की मांग का समर्थन किया है।

संसद के चल रहे विशेष सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल इसे सदन में पेश किया था। विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी थी

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.