• 09-12-2023 07:06:02
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

खरगे ने कहा -भाजपा सशक्त एवं सक्षम महिलाओं को मौका नहीं देती,भड़कीं निर्मला सीतारमण

दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को मोदी सरकार ने 'नारी शक्ति वंदन' के नाम से लोकसभा में पेश कर दिया है। नई संसद की शुरुआत ही इस विधेयक के साथ हुई है। इस बीच इस पर राज्यसभा में भी जोरदार चर्चा हुई और नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान पर तो हंगामे की नौबत आ गई। इस पर खरगे को सफाई तक देनी पड़ गई। दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि महिलाओं की बात होती है तो पार्टियां कमजोर को ही मौका दे देती हैं। ऐसी महिलाओं को अवसर नहीं मिलता, जो सशक्त होती हैं और अपनी बात को मजबूती के साथ रखने में सक्षम हों। 

उनकी इस टिप्पणी पर भाजपा सांसदों की ओर से हंगामा होने लगा तो खरगे ने कहा कि आप चुप रहिए। क्या आपने कभी एक तिहाई महिलाओं को टिकट दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि बैकवर्ड और अनुसूचित जाति की महिलाओं को किस तरह से पार्टियां चुनती हैं। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आपने यह गलत बात कही है। आपकी पार्टी की तो मुखिया भी लंबे समय तक एक महिला ही रही हैं तो क्या वह कमजोर महिला थीं। इस तरह महिलाओं के बारे में बात करना गलत है। बात यहां भी नहीं रुकी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपकी बात अलग है। मैं कहता हूं कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं से क्या होता है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.