• 26-04-2024 21:35:10
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

किसान मोर्चा की बैठक कुर्मी भवन में:लोक लुभावने वादे कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस को बेदखल करेंगे

रविवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक कुर्मी भवन में हुई। 1 से 10 जून तक आयोजित जन चौपाल के बारे में रणनीति बनाई। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसी रणनीति बनाएं कि भ्रष्ट प्रदेश सरकार की नींव हिल जाए। जिला सह प्रभारी भाजपा भोजराज नाग ने कहा कि लोक लुभावने वादा कर कांग्रेस ने सरकार बनाई है। हम किसानों को बताकर सरकार को प्रदेश से बेदखल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा कि किसान विरोधी कांग्रेस सरकार की कृत्य को बताने के लिए प्रदेश भर में जन चौपाल आयोजित है। जिले की सभी सोसाइटियों में जन चौपाल लगाकर सरकार का विरोध किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा कोमलसिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। खासकर किसन शोषित एवं पीड़ित हैं जिसे न्याय दिलाना हमारा काम है। जिला प्रभारी किसान मोर्चा चुनेश्वर साहू ने कहा कि सभी वर्ग मूलभूत सुविधा से वंचित है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सालिकराम देशमुख, टोमन साहू, संतोष गंगबेlर, विशाल मोटवानी, जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनबेर, टीकाराम सांवरे, जिला मंत्री धर्मेश साहू, लाभार्थी प्रमुख मुरली साहू आदि उपस्थित थे।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.