• 23-04-2024 03:22:04
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

पेट की इन 5 समस्याओं को दूर करना सकता है अंजीर, जानें खाने का सही तरीका

Fig Benefits for Stomach: पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आपको अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर में मौजूद गुण पेट को ठीक रखने में मदद करते हैं।

Pet ke Liye Anjeer ke Fayde: जब पेट स्वस्थ रहता है, तो हम भी पूरी तरह से स्वस्थ और अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन जिस दिन हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उस दिन हमारी दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है। अस्वस्थ खान-पान, इनएक्टिव लाइफस्टाइल, तनाव और फाइबर की कमी की वजह से अधिकतर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पेट को ठीक रखने के लिए लोग अकसर तरह-तरह के चूर्ण या दवाइयां लेनी शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ रोजाना सूखे अंजीर खाकर भी पेट को हेल्दी रख सकते हैं। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है। 

अंजीर में पोषक तत्व-Figs Nutrition in Hindi 

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा अंजीर फाइबर में भी उच्च होता है। 100 ग्राम सूखे अंजीर में लगभग 9.8 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसलिए अंजीर को पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से विस्तार से जानते हैं सूखे अंजीर खाने से पेट की कौन-कौन सी समस्याएं ठीक (Anjeer for Stomach) हो सकती हैं।  

1. कब्ज से छुटकारा दिलाए-Anjeer for Constipation in Hindi

आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। कब्ज होने पर मल त्याग आसानी से नहीं हो पाता है। साथ ही दर्द से भी परेशान होना पड़ता है। ऐसे में सूखे अंजीर खाना फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। 

2. गट हेल्थ में सुधार करे-Anjeer for Gut Health

सूखे अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर भोजन को पचाने में आंतों की मदद करते हैं। इससे आंतों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है, वे स्वस्थ और हेल्दी रहते हैं। फाइबर मल को तोड़ने और नरम बनाता है। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है। 

3. गैस से आराम दिलाए-Anjeer for Gastritis

पेट से जुड़ी समस्याएं तभी होती हैं, जब आपका खाया हुआ सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। पेट में गैस भी तभी बनती है। इसलिए अगर आपको गैस बन रही है, तो आप अपनी डाइट में सूखे अंजीर शामिल करना शुरू कर दें। सूखे अंजीर खाने से गैस और एसिडिटी से आराम मिल सकता है।

4. डायरिया की समस्या दूर करे

अगर आपको खाने के तुरंत बाद पेट साफ करने जाना पड़ता है, तो भी आप सूखे अंजीर खा सकते हैं। अंजीर कब्ज के साथ ही डायरिया से भी छुटकारा दिलाता है। 

5. पेट दर्द से राहत-Anjeer for Stomach Pain

कब्ज, अपच और गैस होने पर अकसर पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होती है। अगर आपको भी पेट में दर्द महसूस होता है, तो सूखे अंजीर का सेवन करना शुरू कर दें। रोजाना अंजीर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलेगा। साथ ही पेट दर्द से भी राहत मिलेगी।

अंजीर कैसे खाएं-How to Eat Fig Dry Fruit in Hindi

अंजीर को कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप अंजीर को ताजे फल के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा सूखे अंजीर भी खाए जा सकते हैं। आप सूखे अंजीर को इन तरीकों से खा सकते हैं-

  • रात को 3-4 अंजीर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट अंजीर खाएं। इससे पेट से जुड़ी सारी समस्याएं दूर होने लगेगी।
  • इसके अलावा आप अंजीर को दलिया, ओट्स या खीर आदि में मिलाकर भी खा सकते हैं।  

Fig Benefits for Stomach: अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज और डायरिया है, तो आपके लिए अंजीर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप पेट की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अंजीर का सेवन करना चाहिए।

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.