• 26-04-2024 23:24:05
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

रायपुर

नगर निगम रायपुर के कांग्रेस पार्षद रितेश त्रिपाठी ने अपने वार्ड के विषय में 'पूरब टाइम्स'से की एक मुलाकात

प्रश्न-आपके वार्ड में क्या क्या मुद्दे थे
उत्तर-पानी की बहुत बड़ी समस्या थी,20 साल से यहां पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और सभापति रहे है। पर कोई काम नहीं हुआ। गली चौक चौराहा में जहां पर भी पानी की समस्या थी उसे हम लोग 90त्न निजात पा चुके है। आगे भी कम चल ही रहा है। एक मुद्दा भैंसथान का था। भैंसथान के लिए वार्डवासियों ने जन आंदोलन भी किया गया। भैंसथान संघर्ष समिति के मध्य से सब लोग चुनाव के पहले से हीआंदोलन में थे। मैंने जो वादा किया था चुनाव जीतने के बाद भैंसथान की जमीन के लिए, खेल मैदान के लिए प्रस्तावित करना, बड़ी प्रमुखता से मांग रखकर पूरा करवाया। पहले वहां कूड़ा करकट फेंका जाया करता था । बरसात के मौसम में हैजा, मलेरिया जैसे बहुत सारी बीमारियां होने का डर था। विधायक और महापौर के सहयोग आज मैदान बनाने में सफल हुए।
बहुत गंभीर समस्या 40 50 साल पुरानी एक नाली का था, जिसके चलते वार्ड के अंदर पानी भर जाता था। आज वह नाला  विधायक के सहयोग से नवनिर्मित होने जा रहा है । सिंधी स्कूल से राठौर चौक तक का नाला का निर्माण कार्य हो चुका है, नालियों का पानी जो बसाहटों में भर जाया करता था उसे निकाला जाएगा और जो ये समस्या गंभीर समस्या थी कई वर्षों से  बहुत जल्दी उससे मुक्ति मिल जाएगी।
 

प्रश्न-सफाई के क्षेत्र में क्या क्या कार्य हुए है।
उत्तर-सफाई के क्षेत्र में सफाई बहुत अच्छी हो रहा है। मैं आपके माध्यम से जनता जनार्दन से निवेदन करता हूं कि नगर निगम के कर्मचारी जो मेहनत से सफाई करते हैं लोग फिर कचरा फेक देते है। जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। कचरा गाडिय़ों मे ही कचरा दें,नुक्कड़ मे न फेकें। नुक्कड़ को बंद कर सुसज्जित किया जा रहा है, वहां सेल्फी पॉइंट बनवाया जाएगा, लगातार प्रयास कर रहे हैं।
 

प्रश्न- राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त कर दी गई है,आप क्या कहना चाहेंगे।
उत्तर- भारत का ऐसा लोकतंत्र देश है। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड रखते है,इतने सम्मानित पद में होकर ऐसी बात कहना बिल्कुल अनुचित हैं  यह तो सीधे लोकतंत्र की हत्या हैं और इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी , हम सब उनके कार्यकर्ता हैं और बिल्कुल सच्चाई की जीत होगी।
 

प्रश्न-दर्शको को क्या संदेश देना चाहेंगे?
उत्तर-आने वाला समय चुनाव का है,और भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। छत्तीसगढ़ तो क्या पूरे देश में कोई मुद्दा नहीं है उनके पास। केवल सांप्रादायिकता का मुद्दा है। आपको जागरूक होने की आवश्यकता है और यह जितने दंगे फसाद हो रहे हैं सब सियासी है, इसको आपको समझना की आवश्यकता है । शायरी के माध्यम एक बात कहना बोलना चाहूगा से  'सियासत खरीद फरोक्त का बाजार हो रहा है, जनता के हितों से खिलवाड़ हो रहा है, आओ मेरे देश के युवाओं जागो,जागृति पैदा करो देश का लोकतंत्र तार तार हो रहा है'।


 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.