• 18-04-2024 12:20:22
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

बीजेपी पार्षदों ने किया अनोखा प्रर्दशन , गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू का मुखौटा लगाकर पार्षदों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया

पूरब टाइम्स दुर्ग । दुर्ग जिले में सड़कों की बदतर हालत को लेकर BJP पार्षद सड़क पर उतर आए। रिसाली नगर निगम के अफसरों को दुर्दशा दिखाने के लिए पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक और गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू का मुखौटा लगाकर पार्षदों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया। आरोप लगाया कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। दरअसल, सारा मामला वार्ड'7 के शिवपारा स्टेशन मरोदा का है। आरोप है कि यहां वार्ड के अंदर सड़कों की जगह कीचड़ दिखाई दे रहा है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन से सड़क बनाने या डस्ट डलवाने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गजेंद्री कोठारी का कहना है कि वह भाजपा पार्षद हैं। इसके चलते उनके वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसलिए निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम सरकार की आंख खोलने के लिए आनोखा प्रदर्शन किया। सभी ने अपने चेहरे पर रिसाली क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाया। हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सड़कों में धान का रोपा लगाया।

भाजपा पार्षद के वार्डों में नहीं हो रहा विकास कार्य
पार्षद गजेंद्री कोठारी, विधि यादव, रमा साहू, माया यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, शैलेन्द्र साहू, सविता धवस और ममता सिन्हा सभी का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां भी कांग्रेस के पार्षद हैं उन वार्डों में विकास कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। जनता का पैसा आज पार्टी का पैसा हो गया है। निगम प्रशासन को चाहिए कि वह क्षेत्र का समान विकास करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

नहीं दिख रहा 2.24 करोड़ का विकास कार्य
पार्षदों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के पहले प्रदेश के गृहमंत्री और कांग्रेसी नेता वार्ड 17 में 2.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे। जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में पानी भरा हुआ है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.