• 24-04-2024 03:55:40
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

1 अप्रैल को रिहा हो सकते हैं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई 1 अप्रैल को हो सकती है। पूरी सजा के दौरान कोई छुटटी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को बेनिफिट मिल सकता है। इससे पहले 26 जनवरी 2023 को उनके रिहा होने की आस जगी थी, लेकिन कैबिनेट को भेजी गई फाइल में उनका नाम ना होने की वजह से उनकी रिहाई संभव ही नहीं हो पाई थी।

सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे, लेकिन उनकी रिहाई के लिए 19 मई 2023 तक इंतजार नहीं करना होगा। दरअसल, उन्होंने पूरे साल में अपनी सजा के दौरान कोई छुट्‌टी नहीं ली। जिसके चलते सप्ताह व अन्य सरकारी छुटि्टयों को काट दिया जाए तो अनुमान है कि वह 1 अप्रैल को बाहर आ सकते हैं, लेकिन कांग्रेस 26 जनवरी की तरह तैयारियों का शोर नहीं मचाना चाहती।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.