• 25-04-2024 21:24:33
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

महिला समूह ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, संस्कृति कार्यक्रम भी किया गया

पूरब टाइम्स दुर्ग। महिला समूह वार्ड क्रं. 15 व 16 के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिकोलाबस्ती प्राथमिक शाला के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में  मंजू वोरा, अध्यक्षता पार्षद एवं महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, विशेष अतिथि के रुप में पार्षद  सत्यवती वर्मा, जयश्री जोशी, निर्मला साहू, शंकर सिंह ठाकुर एवं खिलावन मटियारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रीति मिश्रा, उषा मंडावी की उपस्थिती में आयोजन हुआ। महिला समूह के द्वारा सभी सम्मानिय अतिथियों का साल श्रीफल से सम्मानित कर किया गया।

 कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुवात की। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के संस्कृति कार्यक्रम भी रखा गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती वोरा ने महिला सशक्तिकरण पर संबोधित करते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हम सभी महिलाओं के संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। महिला समूह के द्वारा होली के गीत एवं अरपा पैरी की धार के गाने पर नृत्य कर हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। 

कार्यक्रम में महिला समूह के दीपिका साहू, द्रोपती साहू, टिकेश्वरी साहू, रंजिता कुर्रे, हेमलता साहू, माधुरी साहू, शिवकुमारी साहू, रिनी वर्मा, भानु साहू, सीता टंडन, पूनम सिरमोर, श्यामा बाई, मालती साहू, भारती साहू, फुलासन साहू, पिगला साहू, हेमलता यादव, जानकी बंधे, चित्ररेखा बंधे, सरस्वती यादव, अनिता साहू, सोमन साहू, यमुना साहू, कंचन ध्रुव, तुलसी निषाद आदि महिला समूह के सदस्य विशेष रुप से थे। उक्त जानकारी राकेश ठाकुर ने दी है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.