• 26-04-2024 04:45:07
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुर्ग

निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने ली 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश

निगम में कलम बन्द ,काम बंद बंद हड़ताल

पूरब टाइम्स दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा समस्त छग अधिकारी कर्मचारियों प्रदेश फेडरेशन के आवाहन पर द्वितीय चरण के आंदोलन पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक कलम बन्द हड़ताल पर छग स्वायत्तशासी कर्मचारी के द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर समर्थन दिया गया।इसके तहत आज सुबह 10:बजे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर नगर निगम दुर्ग  स्वायत्तशासी कर्मचारी के अध्यक्ष शिव शर्मा, महामंत्री अनिल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में निगम परिसर से सैकड़ो कर्मचारी रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए हिंदी भवन के सामने  हड़ताल स्थल पर पहुचे।

नगर पालिक निगम दुर्ग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर केंद्र शासन के समान महंगाई भत्ता की मांग लेकर आज कलम बंद हड़ताल किए। उन्होंने 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर पूरा निगम कार्यालय में काम बंद रखा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी | फेडरेशन के मंच पर पहुंच कर उन्होंने केंद्र शासन के समान महंगाई भत्ता की मांग। इसके साथ ही हड़ताल शामिल छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री को हमारी मांग माननी होगी। 
 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.