• 19-04-2024 09:34:16
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली पर FIR पत्नी एंड्रिया का आरोप- नशे में गालियां दीं, मारपीट की; कांबली का फोन बंद

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली फिर से एक बार मुसिबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है और मुंबई के बांद्रा पुलिस्ट स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके पति विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। उधर बांद्रा पुलिस ने कहा कि कांबली के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका फोन बंद जा रहा है। उनकी पत्नी एंड्रिया ने अपनी शिकायत में खाना बनाने वाली बर्तन से हमला करने का आरोप लगाया है। इससे उनके सिर में चोट आई है यह घटना शुक्रवार के दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच बताई जा रही है। कांबली शराब पीकर घर में आए और उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उनके 12 साल के बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने बेटे और पत्नी दोनों के साथ गाली-गलौच भी करने लगे। इस बीच कांबली किचन से बर्तन लेकर आए और एंड्रिया के ऊपर फेंक दिया। बर्तन उनके सिर पर लगी। उसके बाद बल्ले से भी बेटे और पत्नी पर हमला किया। हालांकि उनकी पत्नी ने इसे रोक लिया। बाद में उनकी पत्नी ने भाभा अस्पताल में इलाज कराया।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.