• 25-04-2024 05:00:24
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

इराक में लड़की से बदसलूकी, बाइक रेस में मर्दों ने घेरा, लात मारी; बोले- उसके कपड़े हमारा ध्यान भटका रहे थे

इराक में एक बाइक रेसिंग शो के दौरान भीड़ ने 17 साल की लड़की के साथ बदसलूकी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भीड़ को लड़की के कपड़ों को लेकर आपत्ति थी। इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो कुछ मर्द लड़की को घेर लेते हैं। फिर उसे धक्का मारने लगते हैं। इसके बाद भीड़ लड़की के साथ मार-पीट करने लगती है। एक शख्स उसे लात मारता हुआ भी दिख रहा है। इसी बीच लड़की का दोस्त बीच-बचाव करते हुए उसे बाइक पर बैठाकर वहां से ले जाता है।

3 लोगों ने वीडियो बनाया
वायरल वीडियो के मुताबिक, लड़की ने ब्लैक कलर का टॉप, कार्डिगन और एक स्कर्ट पहना हुआ है। वो भीड़ से दूर भागती नजर आ रही है, लेकिन कुछ आदमी उसका पीछा करते नजर आ रहे हैं। वो उस पर चिल्ला रहे हैं और उसका वीडियो बना रहे हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से 3 लड़की का वीडियो बना रहे थे।

लड़कियों को शो में नहीं आना चाहिए
लोकल मीडिया के मुताबिक, भीड़ का कहना था कि लड़की के कपड़ों की वजह से उनका और बाइकर्स का ध्यान भटक रहा था। इतना ही नहीं उनका ये भी कहना था कि लड़कियों को इस तरह के शो में नहीं आना चाहिए क्योंकि लड़कियों के होने से लोगों का ध्यान शो की बजाय उन पर होता है।पाकिस्तान के कराची में सिक्योरिटी गार्ड ने प्रेग्नेंट महिला को सरेआम सड़क पर पीटा। महिला को गार्ड ने तब तक पीटा, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई।पीड़िता के थाने में FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।  ईरान में एक युवती की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस ने उसे हिजाब नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार किया था। ईरान की कट्टरपंथी सरकार ने महिलाओं के लिए हिजाब पहनना मेंडेटरी कर दिया है। यहां जो महिलाएं इस आदेश का पालन नहीं कर रहीं हैं, उन्हें गिरफ्तारी के बाद टॉर्चर किया जा रहा है।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.