• 27-04-2024 10:16:16
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दिल्ली में पारा 1.8 डिग्री पहुंचा ऑरेंज अलर्ट जारी, पहाड़ों पर 7 जनवरी से फिर बर्फबारी

देश में ठंड का सितम जारी है। आलम ये है 50 डिग्री तक का तापमान सहन करने वाला राजस्थान -6 डिग्री तापमान से ठिठुर रहा है। शिमला-नैनीताल से ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। दिल्ली में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।​​​​​​ कानपुर में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर शुरू होगी। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी। श्रीनगर में गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान -5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -5.8 डिग्री, कुपवाड़ा में -5.6 डिग्री, गुलमर्ग में -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बर्फबारी की आशंका है।

दिल्ली: आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो डलहौजी (8.7 डिग्री), धर्मशाला (5.4 डिग्री), शिमला (6.2 डिग्री), देहरादून (4.4 डिग्री), मसूरी (6.4 डिग्री) और नैनीताल (6.5 डिग्री) से कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी तक तक दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट ने बताया कि फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकलने से पहले यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए। कोहरे की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 30 उड़ानें और दिल्ली पहुंचने वाली कम से कम 26 ट्रेनों में देरी हुई।

उत्तर प्रदेश में डार्क यलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कानपुर में रात का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी डार्क यलो अलर्ट जारी किया है। 7 जनवरी तक कोल्ड डे कंडीशन रहने की संभावना है। 

राजस्थान में रात-दिन एक जैसे ठंडे

माउंट में लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। यहां एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी की सीट पर बर्फ जम गई। कोहरे और शीतलहर के चलते राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। हालत यह कि रात और दिन एक जैसे सर्द हो रहे हैं। हनुमानगढ़, गंगानगर और धौलपुर में तो दिन का तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। माउंट आबू में गुरुवार को तापमान माइनस 6 डिग्री तक पहुंच गया था।

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.