• 25-04-2024 00:21:51
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

दुनिया में कोरोना का खतरा जंग में घिरे यूक्रेन में हर हफ्ते संक्रमण से 70 मौतें

चीन के बाद अब ब्रिटेन में कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं। अस्पतालों में बेड फुल हैं। ऑक्सफोर्ड शहर के रेडक्लिफ हॉस्पिटल से एक फोटो सामने आई है। इसमें एक बच्ची को बेड न मिलने पर प्लास्टिक की कुर्सियों पर लेटे देखा जा सकता है। इधर, स्विंडन शहर के ग्रेट वेस्टर्न अस्पताल में एक मरीज को इलाज के लिए 99 घंटे का इंतजार करना पड़ा। ब्रिटेन के एक सीनियर हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि इमरजेंसी सर्विस न मिलने से हर हफ्ते 300 से 500 मौतें हो रही हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी है। दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ खतरनाक फ्लू भी फैला हुआ है। इससे नवंबर के मुकाबले दिसंबर में हॉस्पिटलाइजेशन के लिए 12 घंटे से ज्यादा इंतजार करने वालों में 355% का इजाफा हुआ है।

यूक्रेन: कोरोना से हर हफ्ते 50 से 70 मौतें

यूक्रेन के हेल्थ एक्सपर्ट फेडिर लैपी का कहना है कि यूक्रेन में कोरोना से हर हफ्ते 50 से 70 मौतें हो रही हैं। इनमें 90% लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। लैपी ने बताया कि ये आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है, लेकिन लोग इलाज के लिए डॉक्टर्स तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, एक्सपर्ट मिखाइलो रेडुट्स्की कि देश में तेजी से कोरोना और हॉस्पिटलाइजेशन के मामले बढ़ रहे हैं।

यूरोपीय संघ ने चीन को फ्री वैक्सीन्स ऑफर कीं
यूरोपीय संघ (EU) ने चीन को फ्री वैक्सीन्स ऑफर की हैं। इस वक्त चीन कोरोना से बदहाल है। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी के मानें तो चीन में हर दिन कोरोना से 9 हजार मौतें हो रही हैं। यहां 13 जनवरी को पीक आएगा, जिसमें एक दिन में 37 लाख केसेस आएंगे। 23 जनवरी को 25 हजार मौतें होने का अनुमान लगाया गया है।

चीन में 22 साल के भारतीय छात्र की मौत
चीन में तमिलनाडु के रहने वाले अब्दुल शेख की मौत हो गई है। उनकी उम्र 22 साल थी। मौत की वजह कोई बीमारी बताई जा रही है, हालांकि साफ तौर पर बीमारी का नाम नहीं लिया गया है। अब्दुल के शव को वापस लाने के लिए परिवार ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

चीन के यात्रियों पर 13 देशों ने लगाए प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर अब तक 13 देश प्रतिबंध लगा चुके हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली, साउथ कोरिया और पाकिस्तान शामिल हैं। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। ज्यादातर देशों में चीन के यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन से आने वाले लोगों पर 3 जनवरी से बैन ही लगा दिया है। ये किसी भी देश के हो सकते हैं।

दुनिया में 66 करोड़ 53 लाख से ज्यादा मामले
कोरोना worldometer के मुताबिक दुनिया में अब तक 66 करोड़ 53 लाख 36 हजार 842 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 66 लाख 98 हजार 470 मौतें हो चुकी हैं।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.