• 16-04-2024 00:10:47
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

350 फीट ऊंचे झरने के ढलान पर लेटी लड़की खौफनाक नजारा

जाम्बिया-जिम्बाब्वे के बॉर्डर पर स्थित 350 फीट ऊंचे विक्टोरिया झरने की ढलान पर लेटी एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेजी से नीचे गिरते पानी का मनमोहक, लेकिन खौफनाक नजारा दिखाई दे रहा है। झरने के ढलान पर लड़की भी नजर आती है। इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें तो वीडियो देखकर ही डर लग गया।

पैर पकड़कर बहने से बचाते हैं लोकल गाइड
झरने के ढलान से पहले एक कम गहराई वाला प्राकृतिक तालाब बना हुआ है जिसे 'डेविल्स पूल' यानी शैतान का तालाब कहते हैं। लोग इस जगह एडवेंचर टूरिज्म करने आते हैं। वे तालाब में डुबकी लगाकर झरने के ढलान तक जाते हैं और पानी के तेज बहाव में लेट जाते हैं। इस दौरान लोकल गाइड उनके पैर पकड़कर खड़े रहते हैं जिससे लोग पानी के बहाव के साथ नीचे ना गिर जाएं।झरने की ढलान पर लेटे दो लोगों का पैर पकड़कर उन्हें बहने से बचाते लोकल गाइड। एक गाइड बगल में खड़ा होकर वीडियो बनाता भी नजर आ रहा है। लोग कमर के ऊपर के हिस्से का ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालते हैं। जिसे देखकर लोगों को लगता है कि व्यक्ति बिना किसी सहारे के तेज बहाव में लेटा हुआ है। जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है उसने भी ऐसा ही किया होगा। इस झरने के ढलान तक जाने की इजाजत जून से दिसंबर के बीच ही मिलती है। जब नदी का फ्लो धीमा और कमजोर होता है।

विक्टोरिया झरने से गिरकर मर चुके हैं कई लोग
विक्टोरिया झरने से गिरकर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। 2021 में नए साल के मौके पर जिम्बाब्वे के तिनाशे देकन्या विक्टोरिया झरने पर घूमने गए थे। झरने के किनारे पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने के दौरान उनका पैर फिसल गया था और वे नीचे गिर गए थे। पुलिस, एयरफोर्स और गोताखोरों की कड़ी मेहनत के बाद उनकी लाश मिली थी। 2019 में एक पर्यटक की जांबेजी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। 2009 में एक टूरिस्ट को बचाने के दौरान एक गाइड नीचे गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.