• 25-04-2024 10:22:40
  • Web Hits

Poorab Times

Menu

क्या सर्दियों में दही खाना है फायदेमंद जानिए विशेषज्ञ की राय

 

सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। कुछ ऐसी भी चीजें खाते हैं जिन्हें खाने से परहेज रखते हैं। उन्हीं में से एक दही हैं। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इस मौसम में इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में दही खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा भी दही शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं। 

पाचन रखे दुरुस्त 

सर्दियों में कुछ गलत खाने-पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपके शरीर का पीएच स्तर भी बढ़ सकता है। यदि आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं दही का सेवन कर सकते हैं। इस मौसम में दही खाने से आपकी पाचन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। 

हड्डियों को बनाए मजबूत 

इस मौसम में हड्डियों में भी काफी दर्द होता है ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों में होने वाले दर्द को भी कम करने के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे हड्डियों में होने वाला दर्द भी कम होता है। 

बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाए 

सर्दियों में बैक्टीरियल समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी , पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। 

स्किन बनाए ग्लोइंग 

दही का सेवन करने से आप स्किन पर निखार भी ला सकते हैं। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही ब्लैकहेड्स दूर करने में भी मदद करता है। इससे आपकी स्किन बेदाग और निखरी नजर आती है। 

नुकसान 

सर्दियों में दही खाने से शरीर को स्वास्थ्य लाभ तो होते हैं लेकिन यदि आपको सर्दी-जुकाम या कोई भी समस्या है तो आप इसका सेवन न करें। इसके अलावा सांस संबंधी समस्या होने पर भी आप इसका सेवन न करें। ज्यादा मात्रा में दही खाने से सूजन भी आपके शरीर में हो सकती है। रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी भी हो सकती है। 

 

 

 

Add Rating and Comment

Enter your full name
We'll never share your number with anyone else.
We'll never share your email with anyone else.
Write your comment
CAPTCHA

Your Comments

Side link

Contact Us


Email:

Phone No.